Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दुकान को किया गया सील

मंडला, 13 फरवरी 2026
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन द्वारा अवैध
गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार बस स्टैंड मंडला
स्थित यात्री प्रतीक्षालय के समीप कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका
परिषद द्वारा आवंटित एक दुकान जो शाकाहारी भोजनालय के नाम से संचालित थी, के भीतर
शटर बंद कर अवैध रूप से मांसाहारी भोजन और बिरयानी पकाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।
सूचना की पुष्टि होने पर नायब तहसीलदार श्री राम सिंह उलाड़ी के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस
बल और नगरपालिका की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।
दुकान शाकाहारी भोजनालय के लिए आवंटित थी, किंतु इसके भीतर गुप्त रूप से
मांसाहारी व्यंजन तैयार किए जा रहे थे। नायब तहसीलदार श्री राम सिंह उलाड़ी के साथ राजस्व
विभाग, नगरपालिका परिषद की टीम और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शटर बंद
कर संचालित हो रही इस अवैध गतिविधि के पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दुकान
को सील करने की कार्रवाई की गई।

Related posts

89 जनजातीय ब्लॉकों में ’वनवासी लीलाओं’ की प्रस्तुतियाँ 21 को नगरपालिका मंडला एवं 22 को बीजाडांडी स्कूल में कार्यक्रम

Reva India News

आज से मतदान दल के अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ

Reva India News

विद्यार्थियों के उपलब्धि स्तर को बेहतर बनाने चयनित 47 स्कूलों को मिल रहे स्मार्ट बोर्ड, कम्प्यूटर, यूपीएस, प्रिंटर, वाटर कूलर जिला प्रशासन की पहल पर दृष्टि वेलफेयर फाउंडेशन ने उपलब्ध कराए उपकरण

Reva India News

Leave a Comment