Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संस्कार शिक्षा सत्संग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन  

मण्डला। एकल अभियान के तत्वाधान में आयोजित श्री हरि वनवासी विकास ट्रस्ट के द्वारा अंचल सत्संग मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद कार्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ। यहां  8 संच शामिल हुए यहां पर बिछिया, घुघरी, घुटास, बीजाडांडी,मोहगांव,चाबी, अंजनिया, निवास की मंडली टीम संच केंद्र के एकल विद्यालय संस्कार ग्राम से चयन होकर जिला स्तरीय सत्संग मंडली प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें घुटास संच प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान बिछिया, तृतीय स्थान पर मोहगांव की मंडली रही जिसमें प्रथम विजेता टीम को शील्ड 1100 रुपए, द्वितीय विजेता टीम को  शील्ड 750 रुपए तथा तृतीय स्थान टीम को   शील्ड 500 रुपए की नगद राशि अंचल आयोजक समिति द्वारा सप्रेम भेट की गई। आयोजक पदाधिकारी अंचल से  प्रदीप सिंह अंचल सचिव, अनिल मिश्रा अंचल कोषाध्यक्ष,  अरविंद तिवारी विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल विभाग संगठन मंत्री, नीरज अग्रवाल  अध्यक्ष पत्रकार परिषद, कैलाश डहेरिया अध्यक्ष वनवासी सेवा मंडल मंडला, किशोरी साहू सक्रिय सदस्य, श्रीमती उमा यादव अंचल उपाध्यक्ष, हरि कथा अध्यक्ष श्रीमती प्रिया धुर्वे अंचल महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती शारदा कछवाहा अंचल मां श्रीमती आशा खरबंदा सक्रिय सदस्य,श्रीमती अनुराधा मिश्रा सक्रिय सदस्य अंचल समिति एवं समाज सेवी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस दौरान केंद्र से आए वरिष्ठ पदाधिकारी राधेश्याम यादव केंद्रीय टोली सदस्य प्रभाग पालक, अजय शरण प्रभाग व्यास , संभाग से रामस्वरूप नागेश संभाग प्रमुख महाकौशल, नितेंद्र सरण संभाग व्यास महाकौशल अंचल टोली से संजय मरावी अंचल अभियान प्रमुख  नंदकिशोर यादव अंचल कार्यालय प्रमुख मंडला, रामराजेश सिंगरौर अंचल व्यास, राजेश यादव  अंचल प्रशिक्षण प्रमुख, नरेश कुमार अंचल गतिविधि प्रमुख नवीन कुमार सह कार्यालय प्रमुख एवं समस्त संच प्रमुख एवं संच केंद्र से आए आचार्य बंधु उपस्थित रहे। अंचल मंडला पर आयोजित सत्संग मंडली प्रतियोगिता का भव्य रूप से  आयोजक किया गया। यहां पर कार्यक्रम के पूर्व अंचल समिति द्वारा भारत माता एवं रामदरबार के तैल्यचित्र में आरती पूजन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उपस्थित अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत करते हुए कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ यहां पर दूर दाराज से आए अंचल समिति के सदस्यों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Related posts

निजी नलकूप खनन प्रतिबंधित

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 4 नवम्बर 2022

Reva India News

कलेक्टर ने किया पंगेसियस मछली उत्पादन केन्द्र का शुभारंभ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बायोफ्लॉक यूनिट स्थापित

Reva India News

Leave a Comment