Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धौरगांव के शासकीय नलकूप पर से हटाया अतिक्रमण जन सुनवाई में आई शिकायत पर की गयी कार्रवाई  

मंडला, 28 फरवरी 2026

मण्डला तहसील के ग्राम धौरगांव में स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के शासकीय नलकूप पर अतिक्रमण किए जाने संबंधी शिकायत जनसुनवाई 24 फरवरी में प्राप्त हुई थी। उक्त शिकायत के परिपालन में एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सूचना पत्र क्रमांक 609, 24 फरवरी के आधार पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 27 फरवरी 2026 को स्थल निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम पंचायत धौरगांव की सरपंच श्रीमती मीरा बाई सिंगोर द्वारा शासकीय नलकूप पर अतिक्रमण कर निजी उपयोग के लिए मोटर पंप स्थापित किया गया था, जो शासकीय संपत्ति का अनधिकृत उपयोग पाया गया।

नियमानुसार संयुक्त टीम द्वारा शासकीय नलकूप से अतिक्रमण हटाया गया तथा स्थापित मोटर पंप को निकालकर जप्ती की कार्रवाई करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यालय में जमा कराया गया। साथ ही, भविष्य में अनधिकृत उपयोग की संभावना को रोकने हेतु नलकूप पर कैप लगाकर उसे विधिवत् बंद कर सुरक्षित किया गया। कार्रवाई के समय तहसीलदार श्री राम सिंह उलाडी, पुलिस थाना बम्हनी से श्री जीवन सिंह मार्को, श्री मुकेश श्रीवास, सहायक उप निरीक्षक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सहायक यंत्री श्री विनेश उईके, जिला सलाहकार श्री एस.एस. श्रीवास्तव, जिला सलाहकार (भूजलविद) श्री किशोर भोंडेकर, कोटवार श्री लेखराम डेहरिया, अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts

केन्द्रीय जनजातीय कार्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने किया ’’जीवन, जीविका और जागरूकता’’ अभियान का ऑनलाइन शुभारम्भ कोविड वैक्सीनेशन जिलों मंडला एवं बस्तर में प्रारंभ हुआ अभियान

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 अगस्त 2023

Reva India News

कलेक्टर ने किया बस स्टेंड के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण  

Reva India News

Leave a Comment