Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खुर्सीपार में अग्नि सुरक्षा एवं तेंदूपत्ता शाखकर्तन कार्यशाला आयोजित

मंडला, 28 फरवरी 2026

वनमण्डल पश्चिम मंडला के रेंज महाराजपुर अंतर्गत ग्राम खुर्सीपार में आज अग्नि सुरक्षा एवं तेंदूपत्ता शाखकर्तन संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेंजर श्रीमती वैशाली नामदेव एवं आईएफएस अधिकारी श्री आकाश साहू उपस्थित रहे।

कार्यशाला में अधिकारियों ने वनों को आग से बचाने के लिए जनसहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 79 (1) के तहत वन क्षेत्र से लाभान्वित प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह वन क्षेत्र में लगी आग को बुझाने में वन कर्मियों की सहायता करें। इस अवसर पर नागरिकों को सिगरेट, बीड़ी एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों को वनों के आसपास न छोड़ने तथा महुआ संग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की समझाइश दी गई।

तेंदूपत्ता शाखकर्तन कार्यशाला के अंतर्गत सभी 16 फंडों के फड़ मुंशी, प्रबंधक एवं संग्राहकों को शाखकर्तन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उच्च गुणवत्ता एवं अधिक मात्रा में बीड़ी पत्ता प्राप्त करने के उद्देश्य से संग्रहण के लगभग 45 दिवस पूर्व तेज धार वाले औजार से शाखाओं की कटाई की प्रक्रिया समझाई गई। कार्यक्रम में वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं समस्त वन अमला उपस्थित रहा।

 

Related posts

जल गंगा अभियान अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

चेट्रीचंड महोत्सव में वाहन रैली के माध्यम से नैतिक मतदान की अपील

Reva India News

मंडला पॉलीटेक्निक विद्यालय में एकलव्य योजना के तहत् निःशुल्क प्रवेश प्रारंभ

Reva India News

Leave a Comment