Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मण्डला में शराब दुकानों के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू 2 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

मंडला, 1 मार्च 2026

जिला आबकारी विभाग द्वारा नई आबकारी नीति के तहत जिले की शराब दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन के निर्देशानुसार, इस वर्ष शराब दुकानों के आरक्षित मूल्य में ’’20 प्रतिशत की वृद्धि’’ की गई है।

जिले की कुल 21 शराब दुकानों को 7 समूहों (ग्रुप) में विभाजित किया गया है। वर्तमान में बैच-1 के अंतर्गत 7 दुकानों के 3 समूहों के लिए ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक 2 मार्च 2026 की दोपहर 2 बजे तक एमपी टेंडर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म खरीदकर जमा कर सकते हैं। टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदकों का ई-आबकारी पोर्टल पर ’’ऑनलाइन कॉन्ट्रेक्टर रजिस्ट्रेशन’’ होना अनिवार्य है। आवेदक इस टेंडर प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी विस्तृत जानकारी के लिए ’’जिला आबकारी कार्यालय, मण्डला’’ से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिछिया के अंतर्गत 195 समूह गठित,

Reva India News

विभाग प्रमुख शिकायतों का निराकरण कराएं – कलेक्टर जिला योजना भवन में सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा  

Reva India News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग 14 को  

Reva India News

Leave a Comment