Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने पर जोर, सख्त समय-सीमा जारी

मंडला, 2 मार्च 2026

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी नोडल अधिकारियों, एडीओ, एपीओ, उपयंत्री एवं ब्लॉक समन्वयकों ने हिस्सा लिया।

समीक्षा बैठक के दौरान, आवास निर्माण की धीमी गति पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। सीईओ ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य न होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

सभी पंचायतों को लक्ष्य के विरुद्ध पीएम जनमन आवास 85 प्रतिशत कार्य 25 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने होंगे। प्रधानमंत्री आवास के सभी पंचायतों को निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 60 प्रतिशत आवास निर्माण 25 मार्च तक पूरा करना अनिवार्य है। लंबे समय से लंबित या अपूर्ण पड़े आवासों को 31 मार्च तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाना अनिवार्य कर दिया गया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मीना ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाएं और लाभार्थियों को निर्माण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए समय पर आवास पूर्ण कराएं।

Related posts

शराब दुकान बम्हनी का औचक निरीक्षण

Reva India News

गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश शहर कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट रंजीत उसराठे

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री सिंह का हुआ मंडला आगमन

Reva India News

Leave a Comment