Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सरदारपुर की 32 बेटियों ने बेंगलुरु में पाया रोजगार, पहली बार की हवाई यात्रा

मंडला, 2 मार्च 2026

सरदारपुर के आईटीआई कौशल कॉलेज में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने न केवल क्षेत्र का मान बढ़ाया बल्कि ग्रामीण बेटियों के सपनों को नए पंख दिए। तकनीकी शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश शासन और परम फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से संचालित कौशल कॉलेज के बैच-3 की 32 छात्राओं ने बेंगलुरु की प्रतिष्ठित कंपनी में नियुक्ति प्राप्त कर एक नई इबारत लिखी है।

अपनी एक वर्षीय ट्रेनिंग पूरी करने के बाद, ये छात्राएं इंदौर से बेंगलुरु के लिए इंडियन एयरलाइन्स की फ्लाइट से अपनी पहली हवाई यात्रा पर रवाना हुईं। यह न केवल उनके लिए रोजगार का अवसर है, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। कॉलेज परिसर में विदाई का दृश्य अत्यंत भावुक कर देने वाला था। एक 80 वर्षीय बुजुर्ग दादी माँ ने हरी झंडी दिखाकर बेटियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए विदा किया। यह दृश्य वहां उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक बन गया।

आईटीआई कौशल कॉलेज, सरदारपुर (बैच-03) में 32 छात्राएं को 21 हजार रूपए प्रतिमाह वेतन, कंपनी द्वारा भोजन एवं आवास की व्यवस्था, म.प्र. सरकार एवं पीएएन आईआईटी एएलयूएमएनआई फाउंडेशन सहयोग प्रदान किया जायेगा। इस कार्यक्रम में परम फाउंडेशन के क्षेत्रीय समन्वयक श्री शैलेन्द्र वामन, ऑपरेशन लीड कैप्टन श्री संदीप गोस्वामी (सेवानिवृत्त), एडमिन श्री बिरेंद्र राठौर, सीनियर फैकल्टी श्री मिथुन जाबकर सहित अन्य शिक्षकगण और चयनित छात्राओं के परिजन उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण

Reva India News

चलो चलें भैया हम गांवों की ओर संस्कृति के रंग बिखरे जहां पोर – पोर

Reva India News

कोरोना का द्वितीय टीका इसके बिना जीवन है फीका – डाँ सीमा धुर्वे आर डी कालेज में वैक्सीनेशन के लिए छात्रों को किया जागरूक

Reva India News

Leave a Comment