Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती की अनंतिम सूची जारी 7 दिनों में दर्ज कराएं आपत्ति

मंडला, 2 मार्च 2026

महिला एवं बाल विकास परियोजना मवई के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका भर्ती की अनंतिम सूची का प्रकाशन एमपी ऑनलाईन के चयन पोर्टल पर आम नागरिकों के लिए जारी कर दिया गया है। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 7 पद आंगनबाड़ी केंद्र नयगंवा रैयत, मवई क्रं 1, अतरिया, मेढ़ा क्रं 1, जैतपुरी, खम्हरिया, सालीवाड़ा तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 5 पद आंगनबाड़ी केंद्र खम्हरिया, मोहगांव, कुटरवानी, रंहगी, इन्द्री नयाटोला के लिए अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है। अनंतिम सूची प्रकाशन 27 फरवरी से 7 दिवस के भीतर आवेदक अपनी दावा आपत्ति चयन पोर्टल पर ऑनलाईन दर्ज कर सकते हैं। दावा आपत्ति ऑफलाईन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

Related posts

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने शीतलहर के प्रभाव से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी की

Reva India News

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मंडला जिले की प्राचीन ग्राम रामनगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए विश्व पर्यटन दिवस की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरूस्कृत किया गया

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 9 मार्च 2024

Reva India News

Leave a Comment