Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर नाबालिक से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

मंडला, 5 मार्च 2026

मंडला जिले के थाना बिछिया अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा में 26 फरवरी 2026 को एक अज्ञात नाबालिग बालक को कुछ ग्रामीणों द्वारा बच्चा चोर होने के संदेह में पकड़कर उसके साथ मारपीट की गई। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आने पर पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बिछिया श्री रंजीत सिंह सैयाम को तत्काल मामले की जांच कर दोशियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी बिछिया तथा पुलिस स्टाफ द्वारा वीडियो एवं घटनास्थल की विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान कराई गई, जिसमें पाया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा नाबालिक बालक को बच्चा चोर समझकर बंधक बनाया गया तथा उसके साथ मारपीट की गई। साक्ष्यों के आधार पर थाना बिछिया में प्रकरण पंजीबद्ध कर तीन आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि बच्चा चोर जैसी अफवाहों पर विश्वास न करें और ना ही ऐसी अफवाहें फैलाएं। किसी भी अज्ञात व्यक्ति के संबंध में संदेह होने की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें, बल्कि तत्काल पुलिस को डायल 112 अथवा पुलिस थाने पर सूचना दें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।

 

Related posts

तत्काल श्रवण यंत्र मिलने से गौरी शंकर ने प्रसन्नता व्यक्त की जनसुनवाई में मिला तत्काल लाभ

Reva India News

जन सहभागिता से होगा वनों का संरक्षण विश्व वानिकी दिवस पर विश्राम गृह कालपी में वन समितियों से हुई परिचर्चा

Reva India News

सर्वोत्तम कृषक एवं समूह पुरूस्कार के आवेदन की अंतिम तिथि 30

Reva India News

Leave a Comment