Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माँ नर्मदा के पावन तट पर रंगपंचमी का भव्य आयोजन मंत्री श्रीमती संपतिया उइके हुई शामिल

मंडला, 9 मार्च 2026

होली पर्व के उपलक्ष्य में नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट के तत्वावधान में माँ नर्मदा के पावन तट पर रंगपंचमी का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना एवं महाआरती में भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ नर्मदा की पंचचौकी महाआरती से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए माँ नर्मदा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। रंगपंचमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रूप से एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और उत्सव का आनंद लिया। जिससे पूरा नर्मदा तट भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने महाआरती में शामिल होकर माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त किया और उत्साहपूर्वक रंगपंचमी का पर्व मनाया।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि माँ नर्मदा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि नर्मदा तट पर आयोजित ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से माँ नर्मदा के संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और इस पावन धरोहर को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने की अपील की।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, नायब तहसीलदार श्री राम सिंह उलाड़ी, नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य, पत्रकार गण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Related posts

जीवन रक्षा पुरूस्कार 2021 के लिए आवेदन 9 अगस्त तक

Reva India News

विश्व पर्यावरण दिवस पर नर्मदा तट और नेहरू पार्क में चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान

Reva India News

प्रभारी मंत्री ने श्री माथुर और ग्रुप कैप्टन श्री सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त

Reva India News

Leave a Comment