Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

14 वर्ष की बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान जारी, 791 बच्चियों को लगा टीका मंडला, 9 मार्च 2026

महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा) की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मंडला द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. जे. मोहंती ने इस संबंध में जिले के अभिभावकों और 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए महत्वपूर्ण एडवायजरी जारी की है।

अब तक 791 बालिकाओं को लगा टीका

 

सीएमएचओ डॉ. मोहंती ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 28 फरवरी से इस अभियान की शुरुआत की गई है। टीकाकरण की गति और सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभियान शुरू होने के मात्र 10 दिनों के भीतर, यानी 9 मार्च 2026 तक, जिले की 791 बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है।

 

लक्ष्य और पात्रता

 

यह टीका उन किशोरियों को लगाया जा रहा है जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है और अभी 15 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर से भविष्य में सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है।

 

3 महीने तक चलेगा सघन अभियान

 

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केंद्रों का निर्धारण किया गया है। यह अभियान आगामी तीन माह तक लगातार (शासकीय अवकाश को छोड़कर) जिला चिकित्सालय मंडला, सिविल अस्पताल नैनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बम्हनी, बिछिया, बीजाडांडी, घुघरी, मवई, मोहगांव, नारायणगंज एवं निवास में संचालित किया जाएगा।

 

निःशुल्क उपलब्ध है वैक्सीन

 

भारत सरकार द्वारा प्रदान की जा रही यह वैक्सीन पूरी तरह निःशुल्क है। सीएमएचओ डॉ. मोहंती ने अपील की है कि अभिभावक अपनी पात्र बेटियों के साथ नजदीकी स्वास्थ्य संस्था पर पहुंचकर यह टीका अवश्य लगवाएं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग और महिला बाल विकास विभाग का अमला भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है।

Related posts

रिज़र्व बैंक, अनाधिकृत डिजिटल ऋण देने वाले प्लेटफ़ॉर्म एवं मोबाइल ऐप्स के बारे में आगाह करता है

Reva India News

घुघरी जनपद अध्यक्ष सहित 11 जनपद सदस्यों ने ली भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता। कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने दिलाई भाजपा की सदस्यता। कांग्रेस विधायक के गृह क्षेत्र के सदस्यों ने ली भाजपा की सदस्यता।

Reva India News

कलेक्टर ने किया हिरदेनगर एवं खैरी उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment