Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस चौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद हेलमेट, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति पर मंडला पुलिस का जन-जागरूकता अभियान

मंडला, 11 मार्च 2026

मंडला पुलिस द्वारा चौकी सलवाह क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के नेतृत्व में पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा द्वारा ग्रामीणजनों से संवाद कर कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। पुलिस चौपाल के दौरान ग्रामीणों को हेलमेट जागरूकता, यातायात नियमों का पालन, “नशे से दूरी है जरूरी” (ड्रग्स जागरूकता), साइबर सुरक्षा तथा महिला सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी साझा करते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम उपरांत एसपी श्री सकलेचा द्वारा थाना घुघरी एवं चौकी सलवाह का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें थाना परिसर, अभिलेखों, मालखाना तथा पुलिस व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में एसडीओपी बिछिया श्री सौरभ तिवारी, चौकी प्रभारी सलवाह श्री निलेश पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

गणवेश एवं पुस्तक क्रय करने के लिए दबाव नहीं बना सकते स्कूल संचालक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में की जा सकती है शिकायत

Reva India News

एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Reva India News

संबंधित विभाग गतिविधियों के कैलेण्डर का पूर्व से व्यापक प्रचार-प्रसार करें- कलेक्टर श्री मिश्रा सेवा पखवाड़ा अभियान अतंर्गत जिले में की जाएगी विभिन्न गतिविधियां 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा अभियान

Reva India News

Leave a Comment