Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बुजुर्गों के सम्मान और अधिकारों के लिए घुघरी में जागरूकता सेमिनार आयोजित

मंडला, 12 मार्च 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बुधवार को जनपद पंचायत घुघरी के सभाकक्ष में माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 पर  जन जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री सचिन जैन द्वारा की गई। सेमिनार में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तथा ग्राम पंचायत घुघरी से लगभग 55 नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम में एसडीएम घुघरी श्री जैन ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन बुजुर्गों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिनियम की बारीकियों को समझाते हुए बताया कि किस प्रकार वरिष्ठ नागरिक अपने भरण-पोषण और सुरक्षा के लिए कानूनी अधिकारों का उपयोग करें ? सेमिनार में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान जनपद पंचायत घुघरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जनपद के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 56 आवेदकों की समस्या

Reva India News

मोहन कृषि केन्द्र पिण्डरई की अनुज्ञप्ति निलंबित

Reva India News

ड्रोन, गश्त और सघन चेकिंग से असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

Reva India News

Leave a Comment