Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ड्रोन, गश्त और सघन चेकिंग से असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

मंडला, 30 अप्रैल 2026

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए आधुनिक तकनीकों, ड्रोन निगरानी, नियमित गश्त और सघन चेकिंग अभियान के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। शहर के अपराध संभावित स्थलों, सूनसान इलाकों और संदिग्ध गतिविधियों वाले क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता कैमरों से लैस ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। विशेष रूप से अंधेरे और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए अपराधियों में पुलिस की मौजूदगी का प्रभावी संदेश दिया जा रहा है।

इसके साथ ही मंडला पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग वाहनों के माध्यम से शहर एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में प्रतिदिन गश्त की जा रही है। कुंभ स्थल, सहस्त्रधारा, संगम, हाईवे, ढाबों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर थाना कोतवाली की महिला सुरक्षा पेट्रोलिंग टीम द्वारा विशेष रूप से शाम के समय गश्त कर महिलाओं और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

पुलिस द्वारा नशा, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। वहीं, बम निरोधक दस्ता टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नैनपुर रेलवे स्टेशन पर भी बीडीडीएस टीम द्वारा सघन चेकिंग की गई।

Related posts

नीरज अग्रवाल बनें जिला अध्यक्ष

Reva India News

नपा मण्डला द्वारा ब्लैक स्पॉट का किया जा रहा रूपांतरण

Reva India News

डाईट में बेटी बचाओं बेटी पढ़ायो योजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment