Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रस्फुटन समितियों के सुदृढ़ीकरण के लिए एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण संपन्न

मंडला, 12 मार्च 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के तत्वाधान में नवांकुर संस्था जनकल्याण शिक्षा सेवा एवं विकास समिति, मक्के द्वारा ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र का आयोजन ग्राम पंचायत निवारी के सामुदायिक भवन में किया गया। इस उद्देश्य समितियों का दस्तावेजीकरण और क्षमता संवर्धन है। जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती सीता उइके के मार्गदर्शन में किया गया। सेक्टर की 10 ग्राम विकास एवं 4 नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि और नवांकुर सखियों सहित कुल 40 प्रतिभागी शामिल हुए।

जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी ने चंदन है इस देश की धरती गीत से सत्र की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि कैसे जनभागीदारी से गांवों को मॉडल ग्राम और स्वच्छ-निर्मल ग्राम बनाया जा सकता है ? शासकीय योजनाएं एवं सीएमसीएलडीपी विकासखंड समन्वयक श्रीमती सीता उइके ने परिषद् की विभिन्न योजनाओं (नवांकुर, सृजन, दृष्टि) और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के माध्यम से नेतृत्व विकास पर प्रकाश डाला।

रिसोर्स पर्सन श्री सुभाष बंशकार ने बताया कि परिषद् 10 विभागों की 22 योजनाओं में एक पुल की भांति कार्य कर रही है, जिससे शासन और जनता के बीच की दूरी कम हो सके। द्वितीय रिसोर्स पर्सन श्री संतोष कुमार भाँवरे ने मध्यप्रदेश सोसायटी एक्ट 1973 के तहत पंजीकरण प्रक्रिया, वित्तीय प्रबंधन और अभिलेख संधारण की तकनीकी जानकारी दी। कार्यक्रम में सरपंच दीपा बाई मरावी, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष मोजेलाल भाँवरें और कार्यक्रम समन्वयक राजकुमार यादव उपस्थित रहे। सत्र के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Related posts

अस्थि बाधित दिव्यांगजनों की जांच एवं प्रमाण पत्र संबंधी कार्यवाही अब 16 को

Reva India News

कलेक्टर श्री मिश्रा ने मलारा में किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किसान से करवाई खरीदी की शुरूआत केन्द्र पर आए किसानों का किया शाल-श्रीफल से स्वागत

Reva India News

प्रोगे्रसिव पेंशनर्स एसोसिएषन म.प्र. जिला शाखा मण्डला प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएषन जिला मण्डला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment