Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने मूल्यांकन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

मंडला, 13 मार्च 2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला क्रमांक 2 में हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मूल्यांकन केन्द्र का औचक निरीक्षण करते हुए मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र में मूल्यांकन कार्य करने वाले शिक्षकों की ड्यूटी, बैठक व्यवस्था, मॉडल आन्सरशीट, मूल्यांकनकर्त्ताओं के जलपान आदि की व्यवस्था के विषय में जानकारी ली।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्ट्रांगरूम और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े ने कलेक्टर श्री मिश्रा को बताया कि इस मूल्यांकन केन्द्र में दसवीं तथा बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 9 कक्षों में किया जा रहा है। जिले के विद्यालयों के 232 शिक्षक इस कार्य में लगे हुए हैं। अभी तक कक्षा बारहवीं की 46564 और कक्षा दसवीं की 55065 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा यहाँ भेजी गई हैं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि मूल्यांकन कार्य में आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त शिक्षकों की ड्यूटी लगाएं, जिससे समयावधि में मूल्यांकन कार्य सम्पादित कराया जा सके। उन्होंने शिक्षकों से भी अपील की कि वे मूल्यांकन कार्य में पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से काम करें। इस दौरान एपीसी मुकेश पाण्डे एवं संबंधित शिक्षक मौजूद रहे।

Related posts

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द रावत पंचतत्व में विलीन .पत्रकारों ने किया शोकव्यक्त

Reva India News

कैरियर सप्ताह के द्वितीय दिवस भी मिला कैरियर मार्गदर्शन

Reva India News

Leave a Comment