*वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले कुछ समय से डीजल चोरी की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सक्रिय डीजल-पेट्रोल चोरी गैंग को चिन्हित कर गिरफ्तार करने हेतु* निर्देशित किया गया था। साथ ही *थाना नैनपुर क्षेत्र में सक्रिय डीजल चोरी गतिविधियों में संलिप्त 11 आरोपियों की गैंग हिस्ट्रीशीट भी खोली गई, जिन पर पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी* रखी जा रही है। इसी क्रम में *कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजल चोरी करने वाले गैंग के 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता* प्राप्त की है।

थाना कोतवाली मंडला में *राहुल सिंगौर निवासी ग्राम ब्यौहारी थाना किन्दरई जिला सिवनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह डम्फर क्रमांक MP20ZR9507 चलाता है। दिनांक 14.03.2026 को रात्रि रास्ते में रितेश ढाबा, गाजीपुर के सामने डम्फर की क्लच प्लेट खराब होने के कारण वाहन सड़क किनारे खड़ा कर सो गया। दिनांक 15.03.2026 को प्रातः लगभग 04:00 बजे उठकर देखा तो डम्फर की डीजल टंकी का ताला टूटा हुआ था तथा टंकी में रखा लगभग 64 लीटर डीजल (कीमत लगभग ₹6000) अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर* लिया गया था।

इसी *गैंग द्वारा हिरदेनगर चौकी, थाना महाराजपुर क्षेत्र में भी डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। दिनांक 15.03.2026 को सुखचैन ठाकुर निवासी स्लिमनाबाद जिला कटनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि औघटखपरी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी कर लिया गया। जांच में पाया गया कि ट्रक क्रमांक CG-04-NCY-1904 से 80 लीटर, MP-17-HH-4380 से 150 लीटर तथा UP-20-BT-3146 से 100 लीटर, कुल 330 लीटर डीजल (कीमत ₹30,875) चोरी* किया गया था।

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शफीक खान के नेतृत्व में *पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रामनगर तिराहा के पास जंगल क्षेत्र से तीन आरोपियों को पकड़ा* गया। गिरफ्तार *आरोपी थाना नैनपुर में खोली गई गैंग हिस्ट्रीशीट में भी शामिल* पाए गए।
*आरोपी*
1=भूपेंद्र ठाकुर पिता शेर सिंह ठाकुर, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम कुरवारी थाना घंसौर, हाल ग्रीन सिटी जबलपुर
2=राहुल यादव पिता समारू यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11 नैनपुर
3=नीरज सोनी पिता रमेश सोनी, उम्र 37 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11 नैनपुर
*जप्त सामग्री*
आरोपी भूपेंद्र ठाकुर से *टाटा कंपनी की सफेद रंग की हैरियर कार क्रमांक MP20CL 8552, 12 प्लास्टिक जरीकेन (प्रत्येक 30 लीटर) कुल लगभग 360 लीटर डीजल* तथा एक *ओप्पो कंपनी का मोबाइल* फोन जप्त किया गया।
आरोपी *राहुल यादव से एक गूगल पिक्सल मोबाइल फोन तथा आरोपी नीरज सोनी से एक इंटेक्स कंपनी का की-पैड* मोबाइल फोन जप्त किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर अन्य साथियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है।
*सराहनीय भूमिका*
एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा के मार्गदर्शन में निरीक्षक शफीक खान थाना प्रभारी कोतवाली, उप निरीक्षक योगेश पाटीदार, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर वमनकर, प्रधान आरक्षक नंदलाल उइके, संतलाल उइके, अशोक मार्को, आरक्षक प्रियांशु पाठक, मृदुल पटेल, रमेश सिंगरौरे, दुर्गेश भलावी, शिव नाविक, जगदीश धुर्वे, मानसिंह परस्ते, संदीप परस्ते, शैलेंद्र राय एवं आरक्षक चालक ब्रजेश उइके की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
