Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीएल बैठक आयोजित टीएचआर वितरण, एचपीवी वैक्सीनेशन और गेहूं खरीदी की तैयारियाँ पूर्ण करें-कलेक्टर श्री मिश्रा

मंडला, 16 मार्च 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला योजना भवन सभाकक्ष में टीएल (समय-सीमा) बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया कि टीएचआर (टेक होम राशन) का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर पोषण आहार उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

कलेक्टर ने जिले में संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जहां भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, वहां समीप स्थित स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए आवश्यक संकेतक (साइन बोर्ड) लगाए जाएं। साथ ही उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न हों।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान को प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र आयु वर्ग की बालिकाओं का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में गेहूं उपार्जन का कार्य 7 अप्रैल से 12 मई तक किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि सभी खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि वे खरीदी केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर व्यवस्थाओं का जायजा लें।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले में खाद एवं उर्वरकों की उपलब्धता तथा भंडारण की स्थिति की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद-उर्वरक की उपलब्धता की प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

इसके साथ ही उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को राशन का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारी गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह,जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना,समस्त एसडीएम और अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

खनिजों के अवैध परिवहन, उत्खनन पर कार्यवाही, वाहन जब्त

Reva India News

पुलिस प्रेक्षक नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी मंडला पहुंचे

Reva India News

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय क्षेत्र में किया एसआईआर के कार्य का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment