Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बुधवार को

मंडला, 16 मार्च 2026

जिले में आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा “आरोग्यम मंडला 2.0” के अंतर्गत जन स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का शुभारंभ लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके द्वारा पूर्व में जिला योजना भवन में किया गया था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहंती ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार 18 मार्च को जिले के विभिन्न विकासखंडों में कुल 12 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन विकासखंड मंडला (बम्हनी बंजर) के मानादेई, खापाकला, पटपरा रैयत, मधुपुरी, विकासखंड घुघरी के गरैया, खमरिया, विकासखंड मवई के अतरिया, घोंटा, सकवाह तथा विकासखंड नारायणगंज के खम्हरिया, देवरीकला और जुझारी ग्राम पंचायतों के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा।

शिविरों में सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग, 0 से 5 वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, शेष बच्चों का टीकाकरण, कुपोषित बच्चों की जांच, जन्मजात विकृतियों की पहचान, किशोर-किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा टीबी, मलेरिया और अन्य रोगों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि “आरोग्यम मंडला 2.0” के अंतर्गत कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशन में हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं का प्रबंधन, सिकल सेल मरीजों का उपचार, एसएनसीयू से डिस्चार्ज बच्चों का फॉलोअप, कुपोषित बच्चों की निगरानी तथा डायबिटीज और हाईपरटेंशन जैसे असंचारी रोगों की जांच एवं उपचार जैसी अतिरिक्त सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।

Related posts

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना  

Reva India News

युवा पीढ़ी को महापुरूषों के संघर्ष की गाथा से परिचित कराना आवश्यक – फग्गन सिंह कुलस्ते आजादी का अमृत महोत्सव एवं मिशन नगरोदय कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 1 नवम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment