Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण जारी

मंडला, 16 मार्च 2026

जिले में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत 28 फरवरी से की गई है, जिसके तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं को निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इसका उद्देश्य भविष्य में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम करना है। यह टीकाकरण अभियान जिला चिकित्सालय मंडला, सिविल अस्पताल नैनपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी, बिछिया, बीजाडांडी, घुघरी, मवई, मोहगांव, नारायणगंज और निवास में संचालित किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह अभियान लगभग तीन माह तक (शासकीय अवकाश को छोड़कर) निरंतर चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 28 फरवरी से 16 मार्च तक जिले में 4483 बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने जिले के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष आयु की बालिकाओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर टीकाकरण अवश्य कराएं। भारत सरकार द्वारा यह टीका पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Related posts

जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा मनरेगा योजनांतर्गत रेशम कार्यों का शुभारंभ  

Reva India News

जनसुनवाई में सुनी गई 63 आवेदकों की समस्याएँ  

Reva India News

मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति के प्रकरणों की प्रीसिटिंग बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment