Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री संपतिया उइके ने संगम घाट में श्रमदान कर किया ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ

मंडला, 19 मार्च 2026

जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ गुड़ी पड़वा के अवसर पर संगम घाट में मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उइके ने स्वयं श्रमदान कर अभियान की शुरुआत करते हुए आमजन को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह अभियान पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। अभियान के तहत कुएं, बावड़ी एवं तालाबों की साफ-सफाई, गहरीकरण और जीर्णोद्धार जैसे कार्य जनभागीदारी से किए जाएंगे, जिससे वर्षा जल का संचयन और संरक्षण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जल स्त्रोतों के संरक्षण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और इसी भावना के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है।

आज से प्रारंभ हुए इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों, नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में जनसहभागिता के माध्यम से जल एवं जल स्त्रोतों के संरक्षण के कार्य किए जाएंगे। यह अभियान 30 जून 2026 तक संचालित रहेगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दी।

Related posts

घुघरी एवं समनापुर में हो रहा कुआँ और तालाब के मरम्मत का कार्य

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर फोकस करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

तहसीलदार बिछिया ने भू-राजस्व/डायवर्सन वसूली हेतु 14 बकायादारों को नोटिस जारी

Reva India News

Leave a Comment