Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में खेलों को नई उड़ान : स्विमिंग पूल का लोकार्पण, एक्वा एरोबिक्स की शुरुआत

मंडला, 20 मार्च 2026

मंडला जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए पुलिस लाइन स्थित राजा रघुनाथ शाह, कुवर शंकर शाह स्मृति स्विमिंग पूल का नवीनीकरण उपरांत भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्रीमती संपतिया उइके एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, जिला खेल अधिकारी श्री विकास खराड़कर सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, कोच एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि यह स्विमिंग पूल न केवल उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा, बल्कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य और फिटनेस को भी नई दिशा देगा। एक्वा एरोबिक्स जैसी आधुनिक गतिविधियों की शुरुआत से मंडला खेल एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। उन्होंने मंडला में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए स्विमिंग पूल के सुचारु संचालन के लिए 7 लाख रुपये के अनुदान की घोषणा की। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देने के लिए विशेष चयन कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों में आगे बढ़ने के लिए जो सुविधाएं आप चाहते हैं वो सारी प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। आप अपने सर्वश्रेष्ठ खेलों का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें।

सांसद श्री कुलस्ते ने भी मंडला में महानगरों जैसी खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस सौगात से खिलाड़ियों को तैराकी में अच्छा अवसर मिलेगा और अब वे भी अन्य बड़े शहरों के खिलाड़ी की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे।

कार्यक्रम में नन्हें खिलाड़ी अभिनव ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि मंच संचालन जिला खेल अधिकारी द्वारा किया गया। विदित है कि स्विमिंग पूल के नवीनीकरण और पुनः संचालन में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही, विशेषकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के सतत प्रयासों से यह परियोजना साकार हो सकी।

Related posts

पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर योजनाओं का लाभ ले

Reva India News

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ आज आरडी कॉलेज में होगा कार्यक्रम

Reva India News

नवनियुक्त शिक्षक संघ ने नवागत सहायक आयुक्त का किया अभिनन्दन

Reva India News

Leave a Comment