Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनभागीदारी से संवर रही जल संरचनाएं: सिंहपुर समैया में खेत तालाब का कायाकल्प

मंडला, 24 मार्च 2026

मुख्यमंत्री के आह्वान पर प्रदेशभर में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत निवास अंतर्गत ग्राम सिंहपुर समैया में जनभागीदारी का एक प्रेरक उदाहरण सामने आया है।

वाटरशेड योजना के माध्यम से निर्मित खेत तालाब को सुदृढ़ करने के लिए स्थानीय ग्रामीण एवं हितग्राही स्वयं आगे आए हैं। जल संचयन के महत्व को समझते हुए हितग्राहियों द्वारा जनसहयोग से तालाब की पिचिंग (पत्थर जड़ाई) एवं ड्रेसिंग का कार्य उत्साह और लगन के साथ किया जा रहा है। इस सामूहिक प्रयास से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि ग्रामीणों में स्वामित्व और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित हो रही है।

यह कार्य कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन, सीईओ जिला पंचायत श्री शास्वत सिंह मिश्रा के मार्गदर्शन तथा जिला परियोजना अधिकारी वाटरशेड श्री उमेश कुमार सिंगरौर के प्रयासों से सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। जनभागीदारी का यह मॉडल क्षेत्र में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए एक मिसाल बनता जा रहा है।

Related posts

आईटीआई में सिविल डिफेंस वर्कशॉप आयोजित

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 19 जुलाई 2022

Reva India News

संक्रांति अपने घरों में ही सुरक्षित तरीके से मनाएँ – हर्षिका सिंह जिले में आयोजित होने वाले सभी मेले निरस्त  

Reva India News

Leave a Comment