Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्माणाधीन पीएचसी अंजनिया का कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

मंडला, 24 मार्च 2026

जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के तहत निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंजनिया का कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित 30 बिस्तरीय अस्पताल की संरचना एवं सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि भविष्य में यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने सुव्यवस्थित पार्किंग स्टैंड विकसित करने तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के लिए वाटर कूलर लगाने के निर्देश भी दिए।

अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर साफ-सफाई, सुरक्षा मानकों एवं कार्य की निगरानी पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा, इसलिए निर्माण कार्य में लापरवाही बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम सोनाली देव और संबंधित विभाग के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

8 पॉक्सो पीड़ितों को मिली स्पॉन्सरशिप योजना का संबल, प्रति माह मिलेगा 4 हजार रुपये

Reva India News

संभाग आयुक्त ने लिया कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा

Reva India News

Leave a Comment