Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

मंडला, 26 मार्च 2026

जिले के विकासखंडों में वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मंडला द्वारा प्रायोजित समर्पित संस्था सीएफएल मंडला के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना तथा उन्हें बचत के महत्व के प्रति जागरूक करना है। शिविरों में ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि छोटी-छोटी बचत के माध्यम से भविष्य में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। यह आयोजन समर्पित संस्था के ब्लॉक काउंसलरों द्वारा ग्राम पंचायतों के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है।

Related posts

महिलाएँ स्वयं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन आगे बढ़ें – रास सांसद श्रीमती उईके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित

Reva India News

अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षक के विरूद्ध विधिवत रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने हाईस्कूल और बालक छात्रावास सलवाह का निरीक्षण किया

Reva India News

ललिता को मिली सूदखोरों से मुक्ति, दिलाया गया ब्याज सहित पैसा वापस

Reva India News

Leave a Comment