Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित 31 मार्च को कार्यालय खुले रहेंगे

मंडला, 29 मार्च 2026

जिला प्रशासन ने सार्वजनिक अवकाश में बदलाव करते हुए नया आदेश जारी किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सोमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पहले 31 मार्च, दिन मंगलवार को घोषित “महावीर जयंती” अवकाश को संशोधित कर अब 30 मार्च, दिन सोमवार को पूरे जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों तथा स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 31 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जिला प्रशासन ने संबंधित सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे संशोधित अवकाश आदेश का पालन सुनिश्चित करें।

Related posts

आज से पर्यटकों के लिए खुला कान्हा नेशनल पार्क पर्यटक कर रहे बाघ का दीदार

Reva India News

टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना आवेदन पत्र एमपी ऑनलाईन के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे

Reva India News

19 नवंबर से 25 नवंबर तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जाएगा

Reva India News

Leave a Comment