Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन

मंडला, 29 मार्च 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के उद्देश्य से भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, प्रमुख सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान “जल है तो कल है”, “पानी बचाओ, जीवन बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान विकासखंड समन्वयक श्री संतोष झारिया ने कहा कि वर्तमान समय में जल संकट एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, इसलिए हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह पानी की एक-एक बूंद का संरक्षण करें। उन्होंने वर्षा जल संचयन, नदियों की स्वच्छता और जल स्त्रोतों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर परामर्शदाता श्री संतोष कुमार रजक ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

Related posts

विभागवार निर्देशों का संबंधित विभाग अनिवार्यतः पालन करें – कलेक्टर श्री मिश्रा एपीसी की फॉलो बैठक में कलेक्टर के निर्देश  

Reva India News

स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप 2022 का फाइनल आज पूर्व विधायक डॉ. शिवराज शाह एवं एएसपी गजेन्द्र सिंह कँवर ने की दूसरे दिन की औपचारिक शुरुआत देर रात तक चली स्पर्धा में हुए रोमांचकारी मैच

Reva India News

ई-केवाईसी कराकर 23 अन्य राज्यों की दुकानों से भी प्राप्त कर सकते हैं राशन

Reva India News

Leave a Comment