Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्यासों के लिए सेवा : चांदगांव में जल मंदिर प्याऊ घर की स्थापना

मंडला, 29 मार्च 2026

रामनवमी के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री राजेंद्र कुमार चौधरी एवं ब्लॉक समन्वयक श्री सुनील कुमार साहू के मार्गदर्शन में ’जल संचय अभियान’ के अंतर्गत “जल मंदिर शुद्ध प्याऊ, जल शक्ति से नव शक्ति” पहल की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत आमजन एवं पक्षियों के लिए सार्वजनिक प्याऊ घर की स्थापना नवांकुर संस्था ’मां सरस्वती ग्राम विकास सेवा समिति, चांदगांव’ तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सभी सदस्यों द्वारा की गई।

इस सराहनीय कार्य में संस्था प्रमुख श्री रतन पड़वार, श्री त्रिलोक मरावी, वरिष्ठ युवा समाजसेवी श्री हलकारी दास पड़वार, श्री हरेसिंह टेकाम, श्री राकेश, श्री हेमंत सहित अन्य ग्रामीणजनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Related posts

*मंडला पुलिस की दबिश- जंगल में ताश-पत्ती से जुआ खेलते 07 आरोपी गिरफ़्तार – ₹ 8,35,850 का कुल मसरूखा जप्त*

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 19 अक्टूबर 2023

Reva India News

आरक्षण पर रागनी परते ने जताई आपत्ति

Reva India News

Leave a Comment