Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

मंडला, 29 मार्च 2026

आगामी 1 अप्रैल को प्रस्तावित राज्यपाल के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा कार्य विभाजन आदेश जारी किया गया है, जिसमें विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार, राज्यपाल का कार्यक्रम ग्राम कन्हारीकला (तहसील बिछिया) में आयोजित होना प्रस्तावित है। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मंच व्यवस्था से लेकर पशु मेला और स्वास्थ्य शिविर तक की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।

मंच स्थल की संपूर्ण व्यवस्था की मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद मण्डला को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रकार पशु मेला एवं स्वास्थ्य कैंप के लिए श्री रंजीत गुप्ता (क्षेत्र संयोजक, आदिवासी विकास विभाग) तथा श्री अनुप नामदेव (पीओ, आईसीडीएस), श्री कपिल तिवारी (मनरेगा सहायक कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

Related posts

आदिवासी हित एवं विकास विभाग की स्वरोजगार योजना से मिलेगा आर्थिक सहयोग

Reva India News

शासकीय आई.टी.आई. मंडला में ओपन कैम्पस ड्राईव आज

Reva India News

आजीविका मिशन के दीदी कैफे का उद्घाटन

Reva India News

Leave a Comment