Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए आवेदन 31 मई तक आमंत्रित

मंडला, 2 अप्रैल 2026

संचालनालय, खेल और युवा कल्याण म.प्र. 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेता जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों से राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 10000 रूपए, रजत पदक विजेता खिलाड़ी को 8000 रूपए एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 6000 रूपए खेलवृत्ति राशि प्रदान करने का प्रावधान है।

खेलवृत्ति के लिए आवेदन 31 मई तक स्वीकार किए जा सकेंगे। आवेदन संबंधित जिले के कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी मण्डला से प्राप्त कर सकते हैं। 31 मई के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा। खेलवृत्ति के लिए निर्धारित दिशा-निर्देश व नियमावली विभागीय वेबसाईट www.dsywmp.gov.in पर उपलब्ध है।

Related posts

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

Reva India News

कलेक्टर ने किया भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन कुण्ड का निरीक्षण

Reva India News

म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड भोपाल अध्यक्ष का मंडला दौरा

Reva India News

Leave a Comment