Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

थाना चौकी भ्रमण के जरिए छात्रों को सिखाए कानून और सुरक्षा के पाठ महाराजपुर व हिरदेनगर में पुलिस का विशेष अभियान यातायात, साइबर सुरक्षा व नशा मुक्ति पर जागरूकता

मंडला, 3 अप्रैल 2026

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में 2 अप्रैल को मंडला पुलिस द्वारा थाना महाराजपुर एवं चौकी हिरदेनगर क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता एवं थाना चौकी भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थाना महाराजपुर द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, महाराजपुर में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को यातायात नियमों के पालन, विशेष रूप से “बिना हेलमेट वाहन न चलाने” तथा साइबर फ्रॉड से बचाव एवं महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं एवं शिक्षकों को थाना भ्रमण कराया गया, जिसमें उन्हें बंदी गृह, थाना प्रभारी कक्ष, मोहर्रिर कक्ष, रीडर शाखा एवं ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

इसी क्रम में चौकी हिरदेनगर पुलिस द्वारा पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हिरदेनगर में नशा जागरूकता अभियान चलाया गया, शॉर्ट वीडियो के माध्यम से गुड टच बेड टच की जानकारी दी गई, एवं छात्र छात्राओं को चौकी भ्रमण कराया गया, कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई उसके उपरांत कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता एवं पुलिस कार्यप्रणाली पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। मंडला पुलिस द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने के सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आंगनवाड़ी केन्द्रों में होगी विशेष गतिविधियाँ

Reva India News

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में रिक्त सीटों पर प्रवेश 30 तक

Reva India News

जिले में चला पल्स पोलियो अभियान जनप्रतिनिधियों ने पिलाई बच्‍चों को खुराक

Reva India News

Leave a Comment