Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर की जनसुनवाई: 99 समस्याओं पर हुई सुनवाई

मंडला, 7 अप्रैल 2026

जिला मुख्यालय स्थित जिला योजना भवन में मंगलवार को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित कुल 99 आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुना। जिन प्रकरणों का मौके पर समाधान संभव था, उन्हें तत्काल निराकृत किया गया। शेष आवेदनों के संबंध में उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेद्र घोरमारे, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया।

Related posts

प्रमुख अभियंता की तथ्यात्मक रिपोर्ट में शिकायत पाई गई निराधार मंत्री श्रीमती उइके पर लगाए गए आरोप मनगढ़ंत और तथ्यहीन

Reva India News

नर्मदा जयंती के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन-पुलिस की संयुक्त बैठक संपन्न सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर मंडला पुलिस सतर्क

Reva India News

हेल्थ एण्ड वेलनेश सेंटर मोतीनाला, लिंगामाल तथा बेरपानी को मिला राष्ट्रीय स्तर गुणवत्ता मानक एनक्यूएएस सर्टिफिकेट

Reva India News

Leave a Comment