Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपर जब्त

मंडला, 8 अप्रैल 2026

जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई जारी है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा 7 अप्रैल को ग्राम हिरदेनगर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान खनिज रेत के अवैध परिवहन में लिप्त दो डंपर वाहनों को जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहनों में डंपर क्रमांक एमपी 20 एचबी 7118 एवं एमपी 20 एचबी 5792 शामिल हैं।

कार्रवाई के बाद दोनों वाहनों को शासकीय अभिरक्षा में संबंधित चौकी हिरदेनगर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। वहीं, संबंधित वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। यह पूरी कार्रवाई खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related posts

एसडीएम मंडला ने बिना परमिट संचालित बसों को जप्त कर यातायात थाना के सुपुर्द किया

Reva India News

स्कूली वाहन एवं यात्री वाहनों की सघन जाँच बिना परमिट की 1 बस जप्त

Reva India News

रितेश को मिली ट्राईसाईकिल और दिव्यांग पेंशन की सहायता

Reva India News

Leave a Comment