Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

8वाँ पोषण पखवाड़ा अंतर्गत परियोजना मंडला में गर्भवती स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन

मंडला, 10 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती शालिनी तिवारी के निर्देशन में पोषण पखवाड़ा के द्वितीय दिवस में आंगनवाड़ी केंद्रों में गर्भवती स्वास्थ्य जाँच एवं टीकाकरण शिविर का विशेष आयोजन किया गया। जिसमें परियोजना स्तरीय शिविर का आयोजन खड़देवरा ग्राम पंचायत में किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व नियमित जांच एवं बच्चों के नियमित टीकाकरण को सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य विभाग सीएचसी बम्हनी से डॉ. सविता श्याम जिनके द्वारा समस्त गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही बच्चों का नियमित टीकाकरण भी किया गया। साथ ही कुपोषित बच्चों को विशेष स्वास्थ्य जांच एवं उपचार प्रदान किया गया।

इस शिविर में एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम के द्वारा उपस्थित गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित पोषण आहार का सेवन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण पखवाड़े के अंतर्गत समस्त गतिविधियों का आयोजन उत्सव के रूप में करने तथा जन समुदाय की सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री अनूप कुमार नामदेव, बीपीएम श्री आदित्य पटेल, बीईई श्री बी.पी. मेश्राम, सीएचसी बम्हनी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Related posts

गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश जनपद उपाध्यक्ष मंडला संदीप सिंगौर

Reva India News

24 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा

Reva India News

लीगल एड डिफेंस काउंसिल के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment