Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में डॉग बधियाकरण कार्य में लापरवाही, ठेकेदार पर कार्रवाई की अनुशंसा

मंडला, 10 अप्रैल 2026

एबीसी प्रोग्राम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मंडला द्वारा श्वान बधियाकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया से चयनित निविदाकार मेजर्स मां नर्मदा एंटरप्राइजेज द्वारा मंडला क्षेत्र में डॉग बधियाकरण का कार्य किया जाना था। किंतु निविदाकार द्वारा विधिवत कार्य न करने पर नपाप मंडला द्वारा अनुबंध निरस्त करते हुए निवेदकर को ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही शासन को प्रेषित की गई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश अनुसार 9 अप्रैल को नायब तहसीलदार मंडला, पुलिस विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग एवं नगर पालिका परिषद मंडला की संयुक्त टीम द्वारा बिंझिया स्थित रॉयल किड्स स्कूल के पीछे करुणा केयर सेंटर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में पाया गया कि ठेकेदार द्वारा अपने किराए के निवास स्थल पर अवैधानिक ढंग से 470 नग मेल टेस्टीकल्स एवं 267 नग फीमेल ऑर्गन्स रखे गए थे। आवेदक निशा सिंह की उपस्थिति में संयुक्त दल द्वारा पंचनामा तैयार किया गया।

Related posts

अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मिली राहत 12 किसानों को 53 हजार की सहायता राशि वितरित मंत्री श्रीमती उइके और सांसद श्री कुलस्ते की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम, किसानों ने जताया आभार

Reva India News

*BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 8 मार्च को 2 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

जिले में आज 6 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

Leave a Comment