Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चांदगांव में जल संचय अभियान के तहत बोरियों का बंधान कार्य

मंडला, 10 अप्रैल 2026

जिले के विकासखंड मवई अंतर्गत चांदगांव सेक्टर क्रमांक 5 में जल संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जन अभियान परिषद की प्रेरणा से जल संचय अभियान के तहत नवांकुर संस्था ’मां सरस्वती ग्राम विकास सेवा समिति चांदगांव’, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं ग्रामीणजनों के सहयोग से बोरी बंधान कार्य सफलतापूर्वक किया गया।

यह कार्य जन अभियान परिषद मंडला के जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी एवं ब्लॉक समन्वयक श्री सुनील कुमार साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान नवांकुर संस्था के प्रमुख एवं समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।

इस बोरी बंधान से क्षेत्र में जल संचय को बढ़ावा मिलेगा, जिससे गर्मी के इस भीषण मौसम में न केवल ग्रामीणों को नहाने-धोने एवं अन्य दैनिक कार्यों के लिए पानी उपलब्ध होगा, बल्कि जीव-जंतुओं और पशुओं को भी पर्याप्त पेयजल मिल सकेगा। इससे क्षेत्र में जल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम की सबसे खास बात रही ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी। ग्रामीणजनों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान कर इस कार्य को सफल बनाया, जो सामुदायिक सहयोग और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

 

Related posts

मनेरी स्थित फैक्ट्री ने रेडक्रॉस सोसाइटी को 1 लाख का चेक सौंपा

Reva India News

मंडला पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित

Reva India News

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध की गयी कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment