Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण विषैला पदार्थ खा लेने से प्रभावित बच्चों से मिले

मंडला, 12 अप्रैल 2026

नवागत कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे पदभार ग्रहण करने के दिन ही जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने सबसे पहले मोहगांव क्षेत्र के ग्राम रमखिरिया के छपराटोला की आंगनबाड़ी केंद्र के विषैला पदार्थ खा लेने से बीमार हुए बच्चों और उनके परिजनों से मिलकर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वार्ड में उपस्थित शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि भर्ती किये गए सभी बच्चों की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। कलेक्टर ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि बच्चों के पूरी तरह स्वस्थ होने तक विशेष देखभाल करें।

कलेक्टर श्री धोटे ने इसके बाद बाल गहन चिकित्सा इकाई, शिशु वार्ड, ऑर्थो वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, हेल्प डेस्क, दवा वितरण केंद्र, मेटरनिटी वार्ड, ओपीडी और एनआरसी का भी औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस दौरान सिविल सर्जन एवं सीएमएचओ से हॉस्पिटल में चिकित्सकों की संख्या, ड्यूटी रोस्टर, दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य जानकारी ली। साथ ही जिन दवाओं की आवश्यकता है और उनका स्टॉक खत्म अथवा कम हैं उनकी डिमांड प्रेषित करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री धोटे ने मेटरनिटी वार्ड के निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ से जिले की मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर की जानकारी ली और कहा कि यहाँ की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जिले की मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए हर स्तर पर अपनी ट्रैकिंग को और बेहतर करने की आवश्यकता है।

इस दौरान एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम घुघरी श्री सचिन जैन, सीएमएचओ डॉ. डी.जे. मोहंती, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री रोहित बड़कुल, जिला चिकित्सालय प्रबंधक श्री अजय सैयाम सहित अन्य चिकित्सक तथा चिकित्सालय स्टाफ मौजूद रहा।

 

जिला चिकित्सालय के पार्किंग में करें शर्तों का पालन

 

कलेक्टर श्री धोटे ने चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान परिसर की पार्किंग का जायजा लिया। यहाँ उन्होंने पार्किंग शुल्क वसूल रहे कर्मियों से पार्किंग नियमों और पर्ची की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में निविदा की शर्तों का उल्लंघन नहीं किया जाए। पार्किंग कर्मचारियों द्वारा दी जा रही जानकारी और पर्चियों में भिन्नता को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और कहा कि शर्तों का पालन करें, निर्धारित समयावधि के लिए तय शुल्क ही वसूल किया जाए।

Related posts

नगर पालिका ने जारी की पट्टा पात्र-अपात्र की अंतिम सूची 15 हितग्राही पात्र

Reva India News

गर्भवती महिलाओं के कोविड टीकाकरण के लिए राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला आज  

Reva India News

जगनाथर में देर रात एसडीईआरएफ की टीम ने किया दो दर्जन लोगों को रेस्क्यू

Reva India News

Leave a Comment