Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दूरस्थ ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

मण्डला 7 जुलाई 2021

जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दूरस्थ ग्राम पंचायतों में निवासरत छात्रों में वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने एवं पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने के लिए समस्त विकासखण्ड में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के संयोजन में चलित प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) का भ्रमण एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में 7 जुलाई को बिछिया ब्लॉक में ग्राम ककैया एवं आमाडोंगरी, मंडला ब्लॉक में बकौरी ग्राम पंचायत, नैनपुर ब्लॉक में जेवनारा एवं छत्तरवाड़ा तथा मवई के ग्राम छपरतला में चलित प्रयोगशाला पहुंची। विद्यार्थियों की उपस्थिति में शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य कराये गये। विद्यार्थियों ने भी सभी प्रयोगों अपनी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रायोगिक कार्यक्रम में कार्यस्थल पर कुल 105 विद्यार्थी 18 शिक्षक एवं ग्राम के 19 जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

विश्वविद्यालय क्षेत्रीय संसाधनों और परिवेश की संभावनाओं को पहचाने : राज्यपाल श्री पटेल

Reva India News

कुम्हार सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन 17 को

Reva India News

विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत एक राष्ट्र, एक संकल्प प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment