Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री धोटे ने स्वयं भरा ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म नागरिकों से जनगणना में सहयोग की अपील

मंडला, 17 अप्रैल 2026

जिले में जनगणना की प्रक्रिया को गति देने और जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने एक अनुकरणीय पहल की है। 16 अप्रैल से शुरू हुई सेल्फ इन्यूमरेशन (स्व-गणना) प्रक्रिया के तहत उन्होंने स्वयं अपना ऑनलाइन फॉर्म भरकर जिलेवासियों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

फॉर्म भरने के पश्चात कलेक्टर श्री धोटे ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि देश और प्रदेश की भविष्य की विकास योजनाओं की आधारशिला है। सटीक डेटा के माध्यम से ही शासन की योजनाएं अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँच पाती हैं।

कलेक्टर श्री धोटे ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को जनगणना पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करनी चाहिए। यह प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित, सरल और पारदर्शी है। सटीक जानकारी साझा करना राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित राज्य स्तरीय जनगणना अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

24 दिसंबर को सुशासन दिवस की ली जायेगी शपथ

Reva India News

2 अक्टूबर को ’कैरियर की बात, आपके साथ’ कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का मंडला आगमन 28 को

Reva India News

Leave a Comment