Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनपद निवास में बीएलबीसी बैठक आयोजित, वित्तीय प्रगति की समीक्षा एवं नई कार्ययोजना पर जोर

मंडला, 22 अप्रैल 2026

जनपद पंचायत निवास में बैंकर्स की जिला स्तरीय समन्वय समिति (बीएलबीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सुजय कुमार ने की।

बैठक में जनपद क्षेत्र के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों एवं विभिन्न ऋण योजनाओं से जुड़े विभागों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें जमा वृद्धि, ऋण वितरण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई।

बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष बल दिया गया। सभी बैंकों एवं संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए समन्वित प्रयास करने, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा वित्तीय समावेशन को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए।

अध्यक्ष श्री सुजय कुमार ने सभी सहभागी संस्थाओं से अपेक्षा की कि वे आपसी समन्वय और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से जिले के समग्र आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करें।

Related posts

अवैध आधार पंजीयन पर कार्रवाई, नेहा कम्प्यूटर सील

Reva India News

घुघरी के ग्राम भानपुर में 180 लीटर अवैध शराब जब्त

Reva India News

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध की गई कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment