Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान: ग्राम पंचायत हिरदेनगर के कदमाही तालाब में श्रमदान साफ-सफाई कार्य

मंडला, 29 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखण्ड मंडला जिला मंडला के ग्राम पंचायत हिरदेनगर के कदमाही तालाब में जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हिरदेनगर के सदस्यों एवं ग्रामीणजनों के सहयोग से श्रमदान कर साफ-सफाई कार्य किया गया।

इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने कहा कि जल जल संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है जल संरक्षण का मुख्य उद्देश्य सीमित ताजे पानी के संसाधनों का सतत प्रबंधन करना, वर्तमान व भविष्य की मानवीय जरूरतों को पूरा करना और पारिस्थितिक तंत्र की रक्षा करना है। यह अनमोल प्राकृतिक संसाधन की बर्बादी को रोककर जल संकट से बचने, भूजल स्तर को सुधारने और पानी की गुणवत्ता बनाए रखने की एक सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री अभिषेक चौरसिया, श्री दशरथ भैना, श्री ईश्वरीय साहू इत्यादि ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही। समिति के सचिव श्री अभिलाष दुबे ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

Related posts

जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा मनरेगा योजनांतर्गत रेशम कार्यों का शुभारंभ  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 6 मार्च 2024

Reva India News

करिया गांव का काला कारनामा चार महिलाओं ने लगाया आजीविका को लाखो का चुना

Reva India News

Leave a Comment