Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सिवनी में *हजरत बाबा सैय्यद अब्दाल कादरी शाह रह. अलैह* का 43वाँ सालाना उर्स 3 मई को , कव्वाली का होगा शानदार मुकाबला

सिवनी (मध्य प्रदेश):
कटंगी रोड स्थित बोरदई टेकरी पर सुप्रसिद्ध हजरत बाबा सैय्यद अब्दाल कादरी शाह रह. अलैह का 43वाँ सालाना उर्स शरीफ इस वर्ष 2 मई से 4 मई 2026 तक पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। उर्स के दौरान धार्मिक रस्मों के साथ-साथ कव्वाली के शानदार मुकाबलों का आयोजन किया गया है।
​तीन दिवसीय कार्यक्रम का विवरण:
​02 मई 2026, शनिवार: उर्स का आगाज होगा। बाद नमाजे असर कुरआन खानी होगी और बाद नमाजे ईशा मिलाद शरीफ के साथ परचम कुशाई (ध्वजारोहण) की रस्म अदा की जाएगी।
​03 मई 2026, रविवार (मुख्य दिवस): इस दिन बाद नमाजे मगरिब ‘शाही संदल’ श्री राम मानकर के मकान (बोरदई) से गश्त करता हुआ दरगाह पहुंचेगा, जहाँ मज़ारे पाक पर चादर पेश की जाएगी।
​03 मई की रात (कव्वाली): रात्रि 9 बजे से कव्वाली का शानदार मुकाबला होगा, जिसमें राजा सरफराज साबरी दरबारी (उत्तर प्रदेश) और दानिश अली व मोहसीन अली (उत्तर प्रदेश) के बीच कलामों की जंग होगी।
​04 मई 2026, सोमवार: सुबह 6 बजे (बाद नमाजे फजर) कुल शरीफ की फातिहा और महफिले रंग के साथ उर्स का समापन होगा।
​प्रशासनिक एवं व्यवस्था समिति:
​उर्स के सफल संचालन और लंगर व्यवस्था के लिए आशिक कमेटी बोरदई टेकरी सक्रिय रूप से जुटी हुई.
आशिक कमेटी ने सभी अकीदतमंदों और धर्मप्रेमियों से उर्स के तमाम कार्यक्रमों में शिरकत कर दुआएं हासिल करने की अपील की है।

Related posts

सामुदायिक भवन बनेगा सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक विकास का मजबूत केन्द्र – सांसद श्री कुलस्ते सांसद ने ग्राम थानमगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

Reva India News

2 अक्टूबर को होगा ’नशा मुक्ति दिवस’ का आयोजन

Reva India News

 राहीन खान ने 97.8% अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया

Reva India News

Leave a Comment