Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बैंकर्स की बीएलबीसी बैठक आयोजित

मंडला, 30 अप्रैल 2026

जनपद मवई एवं बिछिया में 29 अप्रैल को बैंकर्स की जनपद स्तरीय समन्वय समिति की बैठकें आयोजित की गईं। दोनों बैठकों की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सुजय कुमार ने की। बैठक में जनपद मवई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.सी. टिम्हरिया एवं जनपद बिछिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रमेश मंडावी सहित सभी बैंक शाखा प्रबंधक एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें जमा वृद्धि, ऋण वितरण एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।

अध्यक्ष श्री सुजय कुमार ने सभी बैंकों एवं विभागों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए समन्वित प्रयास करने, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से सीडी रेशियो में वृद्धि करने पर बल दिया।

बैठक में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। इसके अलावा जनपद स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने एवं सफल उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा हुई।

Related posts

आकाशीय बिजली/बज्रपात से बचाव हेतु सुझाव

Reva India News

-मुक्तिधाम मे हुआ वृक्षारोपण-

Reva India News

सोनू उर्फ संदीप रावत एक वर्ष के लिए जिलाबदर

Reva India News

Leave a Comment