Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री धोटे ने की जल संसाधन एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग की समीक्षा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मंडला, 5 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जल संसाधन विभाग तथा नर्मदा घाटी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का बारीकी से आंकलन किया गया।

बैठक में अधीक्षण यंत्री, जल संसाधन विभाग श्री संकल्प श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री श्री धनंजय कुशराम, अनुविभागीय अधिकारी श्री मुकेश कुमार मुड़िया, कार्यपालन यंत्री, नर्मदा घाटी विकास विभाग श्री चंद्रशेखर धुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी श्री सोमेन्द्र सूर्यवंशी, कार्यपालन यंत्री,  हालोन श्री एम.एल. अलावा उपस्थित थे।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने जिले में निर्मित, प्रस्तावित और वर्तमान में चल रही निर्माणाधीन योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं अभी निर्माणाधीन हैं, उनकी प्रगति की गति बढ़ाई जाए ताकि आम जनता को समय पर इनका लाभ मिल सके।

जिले के पठारी और सूखाग्रस्त क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने मंडला, नैनपुर, बिछिया, मवई, घुघरी एवं निवास तहसील के प्रभावित इलाकों में पेयजल और सिंचाई की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन क्षेत्रों के लिए नई और प्रभावी कार्ययोजनाएं तैयार की जाएं ताकि जल संकट का स्थायी समाधान हो सके।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कृषक सुविधा केन्द्र मानिकसरा में पौधारोपण किया

Reva India News

*सेवा का सम्मान: प्रधान आरक्षक कुमार सिंह उइके को मंडला पुलिस ने दी सेवानिवृत विदाई*

Reva India News

प्रत्येक मतदान केंद्र पर 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष कैंप नए एवं छूटे मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे

Reva India News

Leave a Comment