Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने सुनी 122 आवेदकों की समस्याएं

मंडला, 19 मई 2026

जिला योजना भवन में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई में आज कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए 122 आवेदकों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना और उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं मांगों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ और एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम ने भी आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित किया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री शैलेंद्र चौधरी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मतदान एवं मतगणना हेतु शुष्क दिवस घोषित

Reva India News

कलेक्टर और एसपी ने किया लोगों को जागरूक चिलमन चौक से लालीपुर तक हुआ फ्लैगमार्च, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की दी गई समझाईश  

Reva India News

नर्मदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौड़ी लिंगा में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

Reva India News

Leave a Comment