Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रशासन आपके द्वार शिविर में ग्राम स्तरीय योजनाओं की समीक्षा, 8 आवेदन प्राप्त

मंडला, 22 मई 2026

ग्राम पंचायत गुड़ाअंजनिया में “प्रशासन आपके द्वार” अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत गुड़ाअंजनिया, गुरारखेड़ा, मधुपुरी, घुघरा, बरवांगी, ओहरटेपरी एवं सुकतरा के सचिव, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती सोनल सिडाम एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंडला श्रीमती प्रतिमा शुक्ला द्वारा विभिन्न विभागों की योजनावार समीक्षा की गई। पीएचई विभाग को 13 बंद हैंडपंपों का शीघ्र सुधार कराने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास एवं प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के प्रगतिरत आवासों को 31 मई तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

हितग्राही आवास की राशि प्राप्त होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं कराने वालों के विरुद्ध वसूली प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए गए। वनाधिकार दावों के निराकरण एवं सामुदायिक वन संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

जल गंगा संवर्धन योजना अंतर्गत तालाबों के कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने तथा कृषि विभाग को नरवाई प्रबंधन के प्रचार-प्रसार एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मधुपुरी लैम्प्स क्षेत्र के लगभग 5 हजार किसानों की फसल आईडी समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

शिविर में महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस दौरान महिला बाल विकास अधिकारी श्री नामदेव, बीएमओ डॉ. उइके, खंड पंचायत अधिकारी श्री राजाराम मरावी, धर्मराज धुर्वे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया, जबकि 4 आवेदन संबंधित विभागों को प्रेषित किए गए।

Related posts

जनसुनवाई में 80 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया आंगनवाड़ी का निरीक्षण  

Reva India News

खरीफ पंजीयन की 5 मार्च अंतिम तिथि

Reva India News

Leave a Comment