Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

म.प्र. प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की तहसील स्तरीय बैठक सम्पन्न आयोग सचिव श्री सिंह ने जानी कर्मचारियों की समस्याएँ

मंडला, 21 मई 2026

मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सचिव एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अक्षय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रशासनिक सुधार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन ग्राम गाजीपुर के संस्कृति भवन के सभाकक्ष में किया गया।

सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह बैठक पूर्णतः औपचारिक है, मैं यहां आपसे कोई समीक्षा नहीं कर रहा, बल्कि आपकी बेहतर कार्यक्षमता, प्रशासनिक सुधार आदि के संबंध में आपसे चर्चा करने आया हूँ।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री सिंह ने उपस्थित सभी विभागों के प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा की एवं अधिकारियों-कर्मचारियों से उनके कार्य दायित्वों के निर्वहन में आने वाली समस्याओं एवं सकारात्मक सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को वर्क लाइफ मैनेजमेंट एवं स्ट्रेस रिलीफ वर्क कल्चर की समझाइश देते हुये पदीय दायित्वों का पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

सचिव श्री सिहं द्वारा समस्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार संबंधी सुझाव भी मांगे और कहा कि मैं आपके सुझावों और समस्याओं को आयोग के समक्ष रखूंगा।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्री संस्कार बावरिया, सीईओ जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा शुक्ला, तहसीलदार मण्डला श्री हिमांशु भलावी, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास श्री अनूप नामदेव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विभागों से आये प्रतिनिधी उपस्थित रहे।

Related posts

जबलपुर मार्ग की शिकायत पीएस से

Reva India News

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस का हुआ आयोजन स्मारक पर हुआ श्रद्धांजलि समारोह, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Reva India News

मार्कफेड, सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों में खाद की उपलब्धता

Reva India News

Leave a Comment