Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में एकलव्य योजना के तहत प्रवेश प्रारंभ

मंडला, 21 मई 2026

रानी फूलकुंवर शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय मंडला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में एकलव्य योजना के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। योजना के तहत मध्यप्रदेश की अनुसूचित जनजाति वर्ग की दसवीं उत्तीर्ण छात्राएं एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से 29 मई रात्रि 11 बजे तक पंजीयन करा सकती हैं।

महाविद्यालय में कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के रोजगारमुखी डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

संस्था के प्राचार्य श्री अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के बाद ब्रांच चॉइस की प्रक्रिया 2 जून तक चलेगी। प्रथम चरण के प्रवेश के लिए छात्राओं को 8 जून से 13 जून तक समस्त दस्तावेजों सहित संस्थान में उपस्थित होना होगा।

प्राचार्य ने बताया कि योजना के अंतर्गत अध्ययनरत ऐसी छात्राएं जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है, उन्हें निःशुल्क भोजन, स्टेशनरी, पुस्तकें तथा प्रतिमाह 1000 रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। साथ ही महाविद्यालय में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट की सुविधा विभिन्न कम्पनियों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है।

Related posts

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत 3 से 12 जनवरी तक प्रशिक्षण  

Reva India News

नरवाई जलाने पर देवगांव के 24 किसानों पर 60 हजार का जुर्माना

Reva India News

पशुधन संजीवनी योजनांतर्गत सेवाओं की दर में आंशिक संशोधन

Reva India News

Leave a Comment