Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/महिला बाल विकास अधिकारी का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का संयुक्त भ्रमण

मंडला, 21 मई 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती एवं महिला बाल विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से विकासखंड घुघरी अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गजराज, डोंगरमण्डला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सीएचओ श्रीमती वैशाली चौरे टीकाकरण दिवस पर अनुपस्थित पाई गईं, जिस पर उनके 7 दिवस के वेतन काटने की कार्यवाही की गई। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी में गंभीर कुपोषित बच्चे का तत्काल उपचार प्रारंभ कर संस्था में पूर्ण स्वस्थ होने तक भर्ती रखने के निर्देश संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी को दिए गए।

इसके अतिरिक्त सीएससी मोहगांव के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पातादेई मुंगवानी में संचालित टीकाकरण गतिविधियों का निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की गई। उपस्थित गर्भवती महिलाओं को उचित परामर्श प्रदान किया गया तथा सीएचओ एवं एएनएम द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा भी की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहंती ने स्वास्थ्य संस्थाओं में नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं एवं टीकाकरण कार्य को प्राथमिकता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

कलेक्टर की संवेदनशीलता: बेसहारा माँ की सुनी पुकार रेडक्रॉस से मिली बेटियों की शिक्षा के लिए मदद

Reva India News

उपार्जन केन्द्रों से प्रदाय धान के सत्यापन हेतु जाँच दल गठित

Reva India News

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना से बदली किस्मत: चैनसिंह भांडे बने आत्मनिर्भर, डेयरी व्यवसाय से मिली नई पहचान

Reva India News

Leave a Comment