Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

मंडला, 13 मई 2026

वन एमपी आर्टिलरी रेजिमेंट एनसीसी जबलपुर द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) का समापन ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय रांझी, जबलपुर में हुआ। यह शिविर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कीर्ति शिंत्रे एवं लेफ्टिनेंट कर्नल नरेंद्र शेखावत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

शिविर में शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के 71 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कैडेट्स ने ड्रिल, स्पीच, निबंध लेखन, फ्लैग एरिया एवं लाइन एरिया प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न कठिन प्रतिस्पर्धाओं में अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए विद्यालय को ओवरऑल द्वितीय स्थान दिलाया।

इस प्रशिक्षण शिविर में 12 विद्यालयों के कुल 434 कैडेट्स ने भाग लिया। समापन समारोह में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कीर्ति शिंत्रे ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण और जज्बे की सराहना की। उन्होंने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कैडेट्स को प्रेरित भी किया।

Related posts

कलेक्टर ने किया प्राथमिक विद्यालय खुदराही का निरीक्षण बच्चों से किया आत्मीय संवाद

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया बीजाडाण्डी क्षेत्र का भ्रमण स्वास्थ्य, खाद्यान्न वितरण, शिक्षा और आजीविका संवर्धन का लिया जायजा राशन वितरण में लापरवाही और छात्रावास में भोजन कक्ष की अव्यवस्था पर जताई नाराजगी, आईटीआई भवन दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश

Reva India News

वार्षिक निरंकारी संत समागम का आयोजन 27 से

Reva India News

Leave a Comment